गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग- 48 पर एक महीने में सीट बेल्ट न लगाने पर 2254 चालकों के चालान काटे। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से जुलाई में की गई। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने पर 1370 चालकों के चालान काटे। इस दौरान उन्होंने 17 वाहनों को जब्त भी किया है। शराब पीकर वाहन चलाने पर हुए चालान के दौरान तीन महीने के लिए वाहन चालकों का लाइसेंस सस्पेंड किया जाता है। इस अवधी के दौरान उक्त चालक किसी भी वाहन को नही चला सकता। संवाद