फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो बंद होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री । संवाद
विज्ञापन
किसी को लौटना पड़ा तो किसी ने बदला रास्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शनिवार को 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस सूची में थोड़ी राहत दी गई है, लेकिन धरातल पर यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। मेट्रो सेवा ठप होने की पूर्व जानकारी न होने के कारण सुबह से ही स्टेशनों पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों की तलाश में भटकना पड़ा।
विज्ञापन



इन मेट्रो स्टेशनों पर बंद रहा प्रवेश और निकास
जिसमें जनपथ, पटेल चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान,सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, जहांगीरपुरी, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन


-
नहीं थी मेट्रो बंद होने की जानकारी
मुझे खाटूश्याम के लिए दिल्ली से ट्रेन पकड़नी थी लेकिन मेट्रो बंद है, जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी ऐसे में मुझे घर वापस लौटना पड़ रहा है। - प्रेमबती


मुझे एक काम के चलते दिल्ली के राजीव चौक जाना था लेकिन मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। - नरेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें