फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएम साहब, नाले कचरे से चोक, जलभराव तो होगा ही

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम-जयपुर हाईवे के नालों में भरा कचरा, कई किमी तक डस्टबिन का काम कर रहे नाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री जी... मिलेनियम सिटी में अफसरों की कागजी रिपोर्ट की जगह जमीन पर जाकर हकीकत दिखवाएं। तभी शहर में जलभराव और गंदगी से निजात मिलेगी। दिल्ली-जयपुर हाईवे के नाले कचरे से पूरी तरह से चोक हो चुके हैं। ये हाल तब है जब गुरुग्राम की सड़कों और हाईवे पर पूरे मानसून सीजन में तीन फीट तक पानी भरा रहा था। नाले चोक होने के कारण पानी की निकासी ही नहीं हो सकी। शहर के लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अधिकारियों की मॉनिटरिंग पर सख्ती बरतने की मांग की।
दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास नरसिंहपुर में नालों की सफाई कागजों में करा दी गई, लेकिन असलियत में यह कई किमी तक डस्टबिन का काम कर रहे हैं। नालों में कचरा भरा हुआ है, जिस वजह से पानी की निकासी हो ही नहीं रही है। इस वजह से लोग परेशान हैं। दिल्ली जयपुर हाईवे के पास की कॉलोनियों में रहने वाले और यहां से निकलने वाले लोग यहां पूरे मानसून सीजन में परेशान रहे। तीन फीट तक जलभराव होने के कारण यहां मानसून में हल्की बारिश में ही जाम लगा, जिससे घंटों तक लोग अपने घर और गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए थे। दो सितंबर के जाम में आठ घंटे बाद ही लोग घर जा सके थे। आधी रात तक लोग अपने वाहनों में सड़क पर ही फंसे रहे थे।
विज्ञापन


केवल कागजों में की गई सफाई
नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने हाईवे के किनारे बने नालों की सफाई के दावे किए लेकिन क्षेत्र के लोगों ने स्पष्ट किया है कि इस बार नालों की सफाई एक दिन भी नहीं हुई। नालों में जो कचरा भरा है, वह बीते साल का है। इससे बीमारियों का खतरा है।


लोग बोले- दुर्गंध से बुरा हाल, काश सीएम यहां रुकें
अभी तक प्रशासन की तरफ से नालों की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। नालों के निर्माण नहीं होने और इसकी सफाई पर गंभीरता से ध्यान नहीं देने की वजह से जलभराव का सामना करना पड़ता है। नेशनल हाईवे पर बारिश का पानी भरने से घंटों तक जाम में फंसे हैं। -रमेश, नरसिंहपुर
नरसिंहपुर में ही नालों की सफाई की समस्या नहीं है, बल्कि खांडसा व अनाज मंडी का भी यही हाल है। वहां पर लोग कूड़े की पॉलिथीन को नालों फेंक कर चले जाते हैं जिस वजह से पानी नहीं निकल पाता है और एक ही जगह पर जमा रहता है। -विकास, शिकोहपुर
विज्ञापन

काश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसी कार्यक्रम में आएं और कुछ पल के लिए यहां का हाल देख लें। उन्हें अधिकारियों की लापरवाही का पता चल जाएगा। नाले चोक होने से पानी सर्विस रोड़ पर ही बह रहा है, जिस कारण सड़कें जर्जर हो रही हैं। -आकाश, नरसिंहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें