फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़, अश्लील फोटो फेसबुक पर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। आठवीं की छात्रा के साथ पड़ोस के युवक द्वारा छेड़छाड़ व मोबाइल से जबरन तस्वीर खींचने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। पटौदी थाना पुलिस ने मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने बताया कि उनका परिवार कई सालों से पटौदी क्षेत्र में किराए पर रह रहा है। 16 साल की किशोरी पास के एक स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है। पटौदी में पुराने सिविल अस्पताल के आसपास रहने वाला सफीकुल नामक युवक, बीते करीब एक साल से छात्रा का स्कूल से आते-जाते समय पीछा कर रहा था और अश्लील हरकतें करता था। पांच दिन पहले उसने छात्रा का हाथ पकड़कर रोक लिया और जबरन किस करते हुए मोबाइल से फोटो खींच ली। फिर उसका पीछा करते हुए व रोककर शादी करने का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने मना किया तो एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। फेसबुक पर परिचितों ने फोटो देखी तो परिवार को इस बारे में बताया। लड़की से पूछा गया तो उसने पूरी वारदात के बारे में परिजनों को बताया। तब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर पटौदी थाना में बृहस्पतिवार को छेड़छाड़, धमकी देने, पोक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें