पिनगवां। कस्बे में मामा-भांजों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है।
एक पक्ष की महिला सबीला ने बताया कि वह बीमार हैं और इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी सिलसिले में उनके दो बेटे किसी से उधार लेने के लिए झिमरावट रोड पिनगवां गए थे। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उनके बेटों के साथ मारपीट की जब बाद में परिवार के लोग पहुंचे तो उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा। वहीं दूसरे पक्ष के जलालुद्दीन ने बताया कि उनके भांजों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उनके परिवार पर हमला किया गया और मारपीट की गई। संवाद