फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जाम नाली ने मोहन नगर मार्केट का हाल किया बेहाल, दुकानदारों में नाराज़गी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शहर के मोहन नगर स्थित अलीगढ़ फ्लाईओवर के नीचे चल रही मार्केट क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यहां सब्जी विक्रेता और दुकानदार खराब सब्जियां, पत्ते, पॉलिथीन और कूड़ा-कचरा सीधे पास में बनी नालियों में फेंक देते हैं। इसके चलते नालियां पूरी तरह से जाम हो चुकी हैं और नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। यह स्थिति न केवल आसपास के दुकानदारों बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी गंभीर समस्या बन चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है। नगर परिषद से सफाई करवाने को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन परिषद ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। नालियों में कचरे के जमाव से पानी का निकास रुक गया है, जिससे जगह-जगह नाली के ओवरफ्लो करने की स्थिति बनी हुई है। बरसात के दिनों में यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। गंदे पानी के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है और बदबू से लोगों का घरों में रहना भी दूभर हो गया है। वहीं, मंडी में आने वाले ग्राहक भी इस गंदगी से परेशान हैं। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी जलजनित बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन




नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और दुकानदारों को नाली में कचरा फेंकने से रोका जाए। नगर परिषद को बाजार के पास कूड़ेदान लगाना चाहिए। ताकि दुकानदार कचरा कूड़ेदान में डाल सके। -मेघश्याम शर्मा, निवासी
विज्ञापन



दुकानदार खुद ही सड़ा-गला सामान नाली में डाल देते हैं। सफाई न होने से पूरा इलाका गंदगी से भर गया है। प्रशासन अगर समय-समय पर सफाई करवाए तो यह स्थिति नहीं बनेगी। - रणबीर सौरोत, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें