फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लंबित मांगों को लेकर पानीपत में प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने बुधवार को शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग, सेकेंडरी निदेशक जितेंद्र कुमार और मौलिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल ने शिक्षक नेताओं समेत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य सचिव सत्यनारायण यादव ने बताया कि बैठक में अधिकतर मुद्दों पर असहमति रही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी के बावजूद नए विद्यालय नहीं खोले जा रहे हैं, किताबों की आपूर्ति अधूरी है और सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर वर्षों से एफडी अप्रूवल का बहाना बनाया जा रहा है। चिराग योजना और ऑनलाइन डायरी जैसी व्यवस्थाओं को बंद करने से भी विभाग ने इंकार कर दिया। वहीं, तबादलों को लेकर भी संघ के सुझावों को अनसुना करते हुए अधिकारियों ने केवल 8–10 दिन में पॉलिसी देंगे जैसा औपचारिक जवाब दिया गया। सत्यनारायण ने आगे बताया कि लगातार वादाखिलाफी और शिक्षकों के साथ असम्मानजनक व्यवहार के विरोध में संघ ने आठ नवंबर को पानीपत स्थित शिक्षामंत्री के कैंप कार्यालय पर राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें