फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर नगर निगम के हर गांव में खुलेंगे नागरिक सुविधा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम सदन की साधारण बैठक मंगलवार को मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सदन की अनुमति से करीब 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगी।
निगम के प्रत्येक गांवों में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) खोलने, लाल डोरा क्षेत्र बढ़ाने, पार्षदों के काम में सहयोग के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर और चपरासी देने वाले प्रस्ताव को भी मुख्यालय को अनुमति के लिए भेजा जाएगा। पार्षदों ने मानेसर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन करने के लिए सदन में प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

मेयर की अध्यक्षता में आयोजित सदन की साधारण बैठक में 15 मुद्दे रखे गए थे। इनमें से 11 को सदन की अनुमति मिल गई। इनमें एचकेआरएन के माध्यम से पार्षदों के लिए दो स्टाफ, निगम क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सीएफसी खोलने, शिकोहपुर और कुकड़ौला गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जमीन देने, निगम क्षेत्र के गांव ढाणा, बांस हरिया और बांस कुसला में तीन काॅलोनियों को नियमित करवाने, निगम के कार्यालय के किराये की अवधि को एक साल के लिए बढ़ाने, डोर टू डोर कूड़ा उठाने, सड़क की सफाई आदि मुद्दों पर सदन ने पास किया।
इसके अलावा डिवीजन-एक के बांस कुसला, बांस हरिया और ढाणा गांव में पीने के पानी की लाइन डालने, सीवर की सफाई के लिए मशीन हायर करना, जमीन की निशानदेही करने के लिए मशीन लेने, ट्यूबवेल के रखरखाव के लिए टेंडर करना, ढोरका गांव में सीवर, पानी की लाइन डालने, वजीरपुर गांव में पानी की लाइन डालने के अलावा बार गुर्जर गांव में भी पीने के पानी की सप्लाई के लिए नई लाइन डालने के मुद्दों पर सदन ने प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

इसी तरह डिवीजन-दो के खोह, कासन और मानेसर गांव में पानी की सप्लाई के लिए आईएमटी सेक्टर-8 से कासन गांव तक पानी की लाइन डालने, कुकड़ौला गांव के शहीद पार्क से पशु अस्पताल तक सीवर और पानी की लाइन डालने, मानेसर में आरबीएस स्कूल से बंगाली मार्केट तक आरसीसी की स्ट्राॅम वाटर ड्रेन बनाने, मानेसर से खोह रोड तक सीवर, पानी की लाइन डालने, नैनवाल में नाले का निर्माण, गांव सिकंदरपुर बढ़ा में सीवर बिछाने, पानी की लाइन डालने और स्ट्रीट लाइटों के लिए 200 सीसीएमएस पैनल खरीदने की मंजूरी नगर निगम सदन ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें