फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी फ्यूचर टेक्नोलॉजी की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों व शिक्षकों को आधुनिक तकनीक की दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की तैयारी शुरू की गई है। शिक्षा विभाग जिले के स्कूलों में अटल टिकरिंग लैब, रोबोटिक्स लैब और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण मॉडल शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इस पहल के जरिये सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।

इस लैब में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी केवल किताबों से पढ़ाई नहीं करेंगे बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से विज्ञान और तकनीक को समझेंगें। रोबोट तैयार करना, ड्रोन तकनीक और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर स्कूल से दो शिक्षकों को ट्रेनिंग में शामिल होना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण का प्रशिक्षण जिले में होगा
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एआई, रोबोटिक्स, कोडिंग डिजिटल लर्निंग और प्रोजेक्ट आधारित पढ़ाई की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद यही शिक्षक स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जुड़ी गतिविधियां सिखाएंगे। प्रशिक्षण का पहला चरण 12 से 15 मई तक अंबाला, पंचकूला, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में चलेगा। वहीं, दूसरा चरण 16 मई से 20 मई तक फरीदाबाद, फतेहबाद, गुरुग्राम, करनाल और यमुनानगर में होगा और तीसरा चरण 21 से 25 मई तक भिवानी, हिसार, जींद और पानीपत में होगा। इसके अलावा अंतिम चरण 26 से 30 मई तक चरखी, दादरी, झज्जर, कैथल, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें