फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। मानेसर के नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को शिकोहपुर स्कूल में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को डेंगू बीमारी के बारे में जानकारी दी गई और इससे बचाव के उपाय बताए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को बताया कि डेंगू मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है। बारिश के मौसम में घरों और आसपास जमा साफ पानी में मच्छर तेजी से पनपते हैं, इसलिए पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने और घर के आसपास सफाई रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चों को बताया कि तेज बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी डेंगू के मुख्य लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

स्कूल के शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें