फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांवड़ सेवा शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, शिवभक्तों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक मुकेश शर्मा कांवड़ सेवा शिविर का किया दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर स्थित धनचिरी कैंप में विधायक मुकेश शर्मा द्वारा आयोजित श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव के चरणों में प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और सभी कांवड़ यात्रियों की मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना भी की। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का शिविर में आगमन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक कांवड़ यात्री को घर जैसा सम्मान, सुरक्षित वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। शिविर को केदारनाथ धाम की थीम पर सजाया गया है। यहां वातानुकूलित विश्राम पंडाल, 50 से अधिक प्रकार के व्यंजन, दूध, जूस, फल, बादाम रगड़ा, फुट मसाज, स्नान और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और विशेष स्वच्छता व्यवस्था भी की गई है। एक समय में लगभग 600 से 700 कांवड़ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें