गुरुग्राम। साइबर सिटी में साइबर ठगों का आतंक फैला हुआ है। इस बार ठगों ने पतंजलि योग शिविर में कमरा बुक करने के नाम पर व्यक्ति से 73 हजार पांच सौ रुपये की ठगी की है। सेक्टर 50 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 50 के निर्वाणा कंट्री निवासी राज कुमार अग्रवाल ने जनवरी माह में ऑनलाइन पतंजलि योग शिविर के लिए बुकिंग की। उसके बाद उन्हें वाट्सएप पर फोन आया और बुकिंग कन्फर्म कर एडवांस के रूप में रुपये मांगे गए। राजकुमार ने 3 फरवरी काे दिए गए खाते में 73,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब कोई फोन तक नहीं उठा रहा है। बता दें कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ब्यूरो