फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोना बेचने के नाम पर 2.72 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। साइबर क्राइम थाना पश्चिम में एक ज्वैलर को 50 ग्राम सोना बेचने के नाम पर उसके साथ 2.72 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ज्वैलर ने जब रुपये ट्रांसफर कर दिए तो उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पश्चिम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी सुनील कुमार ज्वैलर ने बताया कि वह सोना खरीदने और बेचने का काम करते हैं और अपनी एक कंपनी श्री गोल्ड बॉयर भी बनाई हुई है। इनका कहना है कि गत 26 जून की दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे 50 ग्राम सोना बेचना है। आरोपी ने कहा कि गोल्ड सूक मॉल में मालाबार जूलरी शोरूम पर कुछ समय से किश्तों में रुपये अदा कर रहे हैं ताकि सोना खरीद कर सकें। आरोपी बोला कि 60 हजार रुपये की किस्त बाकी हैं। ये अदा करते ही 50 ग्राम सोना उसे मिल जाएगा। फिर बोला कि आप वहां रशीद नामक कर्मचारी को 60 हजार रुपये देकर सोना ले लेना। सुनील कुमार ने रशीद को 60 हजार रुपये दे दिए। रशीद ने 10 मिनट इंतजार करने को कहा। आरोपी के नंबर पर वॉट्सएप मैसेज भेजकर सुनील ने बताया कि उसने रशीद को पैसे दे दिए हैं। फिर उसने एक बैंक खाता नंबर देकर उसमें 2 लाख 72 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। आरोपी के कहे अनुसार उस खाते में भी रुपये ट्रांसफर कर उसे वॉट्सएप मैसेज भी भेज दिया। लेकिन रुपये ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने कॉल व मैसेज का जवाब नहीं दिया और सोना भी नहीं मिला। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने शिकायत पुलिस को दी। इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद साइबर क्राइम थाना वेस्ट में ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें