फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugraam: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर करते थे ठगी, गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 15 Sep 2024 02:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

आरोपियों ने बताया कि दोनों लोगों के पास फोन करके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। अलग-अलग स्थानों से ठगी की पांच अन्य वारदातों का खुलासा किया है।  
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरूग्राम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को हनुमान चौक उद्योग विहार, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान कुंदन पटेल निवासी गांव थालपोश जिला नवादा (बिहार) और रणजीत कुमार निवासी गांव जैतीपुर जिला नालंदा (बिहार) के रुप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों लोगों के पास फोन करके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अलग-अलग स्थानों से ठगी की पांच अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का भी खुलासा किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कुंदन पटेल को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी कुंदन पटेल ने बताया कि इसके आसपास के गांवों में विशेषकर जिला नवादा, नालंदा, शेखपुरा कस्बा, वारसलीगंज व बिहार शरीफ कस्बा में काफी संख्या में युवक टॉवर लगाने, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप की फ्रेंचाइजी, पतंजली, वाहन एजेंसी व अन्य एजेंसी/फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी ने बताया कि इसके इलाके के युवक लोगों के पास मैसेज करके तथा सोशल मीडिया के माध्यम से विज्ञापन डालकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी बनाए हुए टॉवर के सैंक्शन लेटर, गैस एजेंसी के सैंक्शन लेटर, फर्जी लोन पास करने के सैंक्शन लेटर और इसी तरह के अन्य कई प्रकार के फर्जी कागजात बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने सभी से टावर लगाने, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, पतंजली और अन्य प्रकार की एजेंसी देने के नाम पर ठगों के झांसे में न आने की अपील की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें