फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बालक वर्ग में सीडी इंटरनेशनल स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय स्कूल बेसबॉल टूर्नामेंट ने का हुआ आयोजन
विज्ञापन

-बालिका वर्ग में रोटरी पब्लिक स्कूल ने मारी बाज़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्कूल बेसबॉल टूर्नामेंट 2025-26 में अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में सीडी इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। रोटरी पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। सरकारी विद्यालय चक्करपुर ने कड़ी टक्कर देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



बालिका वर्ग में रोटरी पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीडी इंटरनेशनल स्कूल को दूसरा और गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत स्कूल को तीसरा मिला। प्रतियोगिता के समापन पर गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश कुमार जुनेजा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। मैचों का संचालन और रेफरी की भूमिका में राहुल, प्रभात, मनीष, योगेश और शिवम रहे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट को कुशलता से संपन्न कराया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें