फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अभियान के तहत दूसरे दिन 16 पशु पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से खुले में घूमने वाले पशुओं को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को भी कार्रवाई की गई। अभियान के दूसरे दिन नगर निगम की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 पशुओं को पकड़ा, जिनमें 11 बैल और 5 गायें शामिल थीं। इन्हें निगम की गोशालाओं में सुरक्षित रूप से पहुंचा दिया गया है।



यह कार्रवाई मुख्य रूप से सोहना रोड पर बादशाहपुर से लेकर भोंडसी तक के क्षेत्र में की गई। अभियान के दौरान निगम की टीमों ने ट्रैफिक को बाधित करने वाले व सड़कों पर विचरण करते पशुओं को पकड़कर उन्हें नगर निगम की ओर से निर्धारित गोशालाओं में भिजवाया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे शहरवासियों को खुले में घूमने वाले पशुओं के कारण हो रही असुविधा से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डॉ. प्रीतपाल सिंह ने बताया कि खुले में घूमने वाले पशु न केवल ट्रैफिक बाधित करते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए भी जिम्मेदार हो सकते हैं। निगम द्वारा पशु पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो नियमित रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं और ऐसे पशुओं को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें