फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक चालक से लूटी नकदी व मोबाइल

Tue, 17 Jun 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमवी) पर रविवार सुबह एक ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के देवईनी निवासी छेदी लाल से 7500 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया गया। पुलिस ने पांच लोगों जावेद, संजय, मुज्जी, मुफीद, जावेद को नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गैस टैंकर चलाता है, वह हथीन से गुजरात के लिए डीएमवी पर उजीना से चढ़ा। डीएमवी पर चढ़ते ही वह अपनी गाड़ी को साइड में रोककर उसके टायर चेक करने लगा। टायर चेक पर वह गाड़ी में बैठने के लिए चढ़ा ही था कि पांच युवकों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। उनमें से दो युवक ड्राइवर साइड से उपर चढ़ गए व एक युवक नीचे खड़े होकर निगरानी करने लगा तथा उसने उसके गले पर चाकू रख दिया। दो युवक परिचालक साइड से गाड़ी में चढ़ गए। उन्होंने आपस में एक दूसरे को जावेद, संजय, मुज्जी, मुफीद, जावेद के नाम से संबोधित किया। आरोपियों ने उसका मोबाइल तथा जेब में रखे हुए 7500 रुपये, पर्स में रखे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को लूट लिया। यह घटना सुबह सात बजे की है।
विज्ञापन

नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें