फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हार्डवेयर की दुकान से नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शटर के ताले तोड़कर वारदात, 70 हजार रुपये के नुकसान का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे के अस्पताल मार्ग स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकानदार की शिकायत पर सोहना सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-18 लोहिया वाडा निवासी सागर लोहिया ने पुलिस को बताया कि उनकी अस्पताल मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान है। 31 जुलाई की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर दुकान में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सागर दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर खुला हुआ था और ताले टूटकर नाली में पड़े थे। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर गल्ले में रखे करीब आठ हजार रुपये गायब मिले। दुकानदार ने डायल-112 पर पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची सोहना सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सागर ने पुलिस को बताया कि दुकान से करीब 70 हजार रुपये कीमत के सामान और नकदी चोरी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें