फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेजे बोर्ड के समक्ष पेश कर किशोर को भेजा गया बाल सुधार गृह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना इलाके में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए किशोर को पकड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि किशोर को जेजे बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया है।
पीड़िता किशोरी 10वीं की छात्रा है। पुलिस को मामले में शिकायत किशोरी की मां ने दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र 22 जुलाई को पीड़िता के ताऊ के मकान पर पहुंचा। वहां उसने किशोरी के चचेरे भाई को बहाने से दुकान पर भेज दिया। इसके बाद किशोर ने घर में किशोरी को अकेला पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद छात्र मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर शुक्रवार को पोक्सो एक्ट समेत बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद नाबालिग छात्र को पुलिस ने पकड़ा। जेजे बोर्ड में पेश कर फरीदाबाद बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज-
सुशांत लोक थाना इलाके में भी एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने ये आरोप पड़ोस में रहने वाले यश नामक युवक पर लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि 14 जून को आरोपी यश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवती काफी डर गई थी। अब हिम्मत जुटाकर शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें