भुगतान की यह राशि करीब 51 लाख तक पहुंच गई। अब भुगतान न होने पर होटल प्रबंधन ने कंपनी प्रबंधन को शिकायत की। मामले की प्रारंभिक जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की। जिसकी रिपोर्ट पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गुरुग्राम स्थित होटल रेडिसन प्रबंधन की ओर से राकेश शर्मा ने शिकायत में बताया कि उद्योग विहार स्थित जीजीजे सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशकों ने अप्रैल 2021 से मार्च 2023 तक यानी दो साल तक होटल में कार्यक्रम, सेमिनार, रूम व अन्य आयोजनों के लिए अनुबंध किया था। दो सालों में उन्होंने शुरुआत में कुछ पैसे का भुगतान करते रहे। बाद भुगतान करना बंद कर दिया।
इसके बाद मार्च 2023 तक कंपनी के निदेशकों पर 50,86,852 रुपये का बकाया हो गया है। इस रकम के भुगतान को लेकर कई बार पत्राचार भी हुआ। हर बार कंपनी की ओर से भुगतान का भरोसा दिया गया, मगर भुगतान नहीं किया। आरोप है कंपनी के निदेशक अब फोन भी नहीं उठाते हैं। उद्योग विहार थाना पुलिस ने सोमवार शाम नामजद मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।