फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कचरे में आग लगाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र की शिवपुरी रोड पर सड़क किनारे कूड़े में आग लगाकर प्रदूषण फैलाने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गश्त टीम की शिकायत पर सेक्टर-23 निवासी सतपाल आहूजा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस टीम को गश्त के दौरान धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो आहूजा रेस्टोरेंट के पास एक युवक सड़क किनारे पेड़ के नीचे पड़े हुए कूड़े में आग लगा रहा था। पुलिस ने आग लगाकर पेड़ को नुकसान पहुंचाने और पर्यावरण को दूषित करने पर यह कार्रवाई की है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शिवपुरी कॉलोनी में आहूजा छोले भटूरे नाम से रेस्टोरेंट चलाता है और इसने आसपास के कूड़े को इकठ्ठा करके आग लगाई थी। एनजीटी के आदेश के तहत कचरे में आग लगाना प्रतिबंधित है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें