- अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया
गुरुग्राम। शीतला माता रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मामले में पूछताछ की जाएगी। डकैती में शामिल चौथा आरोपी मनीष भी सोनीपत का रहने वाला है। शनिवार की शाम डकैती के दौरान कर्मचारी के सिर पर पिस्टल का बट मारने के दौरान गोली चलने से मनीष का हाथ जख्मी हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घायल मनीष काे उपचार के दौरान ही हिरासत में ले लिया था और एक अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। बृहस्पतिवार की रात अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मनीष को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शुक्रवार की सुबह मनीष को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। ब्यूरो