फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित की दर्दनाक मौत: खंभे से टकराई कार, पहले बोनट से निकला धुआं फिर अचानक लगी आग; अंदर फंसा युवक जलकर राख

Sat, 03 Feb 2024 05:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना

सार

पुलिस ने मृतक की पहचान दौला गांव के रहने वाले 32 वषीय मोहित के रूप की। वह सीसीटीवी लगाने का काम करता था। शुक्रवार को किसी कार्यक्रम के बाद घर आया था। उसके बाद देर रात किसी काम से वह सोहना जा रहा था।
विज्ञापन
कार में आग लगने से जिंदा जला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार देर रात सोहना-दमदमा मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। कार सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई। कार में आग लगने के बाद कार का गेट नहीं खुल पाया। चालक की उसी में जिंदा जलने से मौत हो गई। कार में आग लगने की घटना को देख आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए ओर चालक को कार से बाहर निकाल सोहना अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लोहटकी गांव के पास ब्रेजा कार बिजली के खंबे से टकरा गई। जिससे उसमें आग लग गई। कुछ ही समय में आग इस कदर फैल गई कि देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई। कार चालक आग में बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार जलकर राख हो गई थी।

पुलिस ने मृतक की पहचान दौला गांव के रहने वाले 32 वषीय मोहित के रूप की। वह सीसीटीवी लगाने का काम करता था। शुक्रवार को किसी कार्यक्रम के बाद घर आया था। उसके बाद देर रात किसी काम से वह सोहना जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव लौहटकी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहनों से गाड़ी को बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। कार में टक्कर लगने से उसकी गाड़ी के बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते कार में आग लग गई। जबतक गाड़ी को रोककर वह बाहर आता, इतनी ही देर में गाड़ी में तेजी से लपटें उठने लगीं। 
विज्ञापन

आवाज सुनकर आस-पास गांव के लोग भाई इकट्ठा हो गए वह उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने मोहित को कार से बाहर निकाला लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कार में आग लगते ही आस-पास अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सोहना थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। एएसआई चरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें