फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने रोकी कार, सभी सवार सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित झाड़सा फ्लाईओवर पर 10 अगस्त की देर शाम करीब 7:15 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने कार को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। झाड़सा चौक के पास तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर विभाग को सूचना दी।
शाम करीब 7:20 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हाईवे पर कार में आग लगने से करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को दिशा-निर्देश देकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार हटाए जाने के बाद करीब 8:30 बजे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फायर अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें