फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट में गुरुग्राम की भिड़ंत रेवाड़ी से

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 अगस्त से रोहतक में होगा आगाज, 22 जिलों की टीमें दिखाएंगी दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त से किया जाएगा। प्रदेश के 22 जिलों की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मुकाबले रोहतक स्थित चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता पांच सितंबर तक चलेगी।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 12 अगस्त को गुरुग्राम और रेवाड़ी के बीच होगा। दोनों टीमें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ जिला और प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग जिलों के अंडर-19 प्रतिभाशाली क्रिकेटर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की भी नजर रहेगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे प्रदेश स्तरीय टीमों में चयन के रास्ते खुल सकते हैं। प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को चार अंक दिए जाएंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर टीमों की अंक तालिका तैयार होगी। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुग्राम की टीम प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ियों ने मुकाबले को लेकर नियमित अभ्यास किया है और टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें