फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मनीषा हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने की मांग, निकला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। लोहारू गांव की ढाणी लक्ष्मण की 18 वर्षीय बेटी मनीषा की हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 अगस्त को मनीषा के लापता होने के बाद तीसरे दिन उसकी लाश सिंघानी गांव के खेतों में बरामद हुई थी। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों को न्याय न मिलने पर क्षेत्र में जगह-जगह पंचायतें और विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में जिले के अंतिम छोर पर बसे पाड़ा गांव में रविवार देर शाम तीन दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चियों ने कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व गांव की महिला सरपंच सपना देवी ने किया। कैंडल मार्च के दौरान महिलाओं और बच्चियों ने हाथों में दोषियों को फांसी दो, जस्टिस फॉर मनीषा, मनीषा को इंसाफ दो, यह सिर्फ मनीषा की हत्या नहीं, व्यवस्था की भी हत्या है जैसे बैनर और होर्डिंग लेकर पूरे गांव में नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें