फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंसर जांच अभियान शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। सामाजिक संस्था युवा एकता टीम चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा नगीना के बाइट कॉलेज में कैंसर जांच एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक समता अवार्ड समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर सीमा यादव और गुरु भूरा नाथ रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. माजिद और डॉ. संजय ने की। संस्था के अध्यक्ष नीरज रामपाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, एम्स से जुड़ी डॉ. ज्योति ने उपस्थित लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष रविंदर, महिला अध्यक्ष रजनी, रंजीत गोला, सुंदर, विकास, राजपाल, गंगादान डागर, नत्थुराम गुर्जर, डॉ. सुशील कटारिया, इंजीनियर प्रवीन, सपना संगेलिया, सीमा वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें