फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। थाना सदर नूंह पुलिस ने गांव बैंसी में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है, 24 अप्रैल की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बैंसी में कुछ युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने मौके से जावेद पुत्र फारुख और हकीम पुत्र नजीर को काबू कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी एलईडी टीवी पर आईपीएल मैच देखते हुए आपस में सट्टा लगा रहे थे। उन्होंने गुजरात और बेंगलुरु के बीच चल रहे मैच में रन बनाने को लेकर 1000-1000 रुपये की बाजी लगाई थी। मौके से पुलिस ने एक एलईडी टीवी, तीन मोटरसाइकिल, 6000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं फरार आरोपियों की पहचान सलीम, फैयाज, वक्की, उमर और साबीर के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें