फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माहिरा बिल्डर के खरीदारों ने हरेरा कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर नहीं दिए जाने की सूरत में की इच्छा मृत्यु की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित माहिरा अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के खरीदारों ने हरियाणा भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) के सामने प्रदर्शन किया। आवंटियों ने सरकार और बिल्डर ने खिलाफ नारे लगाए। माहिरा खरीदाराें ने घर नहीं दिए जाने पर इच्छा मृत्यु की मांग है।
विज्ञापन

माहिरा के इस प्रोजेक्ट में 1500 फ्लैट दिए जाने हैं। आवंटी पिछले दो साल से अपने घरों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दो साल से प्रोजेक्ट बंद हैं। प्रदर्शनकारियों ने हरेरा से मांग की है कि प्रोजेक्ट को पूरा करने का अधिकार बिल्डर को दिया जाए। बिल्डर के इस प्रोजेक्ट का लाइसेंस रद्द है। आवंटियों ने बिल्डर के रद्द लाइसेंस को बहाल कराकर प्रोजेक्ट पूरा कराने और उन्हें घर सौंपने की मांग की। खरीदारों ने बताया कि साल 2016 में इस रिहायशी प्रोजेक्ट को अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत लाॅन्च किया गया था। इस प्रोजेक्ट में प्रधानमंत्री जन आवास योजना के फ्लैट भी थे। ऐसे में उम्मीद थी कि इस परियोजना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी, लेकिन साल 2019 में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने अनियमितताएं मिलने के बाद इस परियोजना का लाइसेंस रद्द कर दिया था। इस बात की जानकारी खरीदारों को नहीं दी गई थी। ऐसे में बिल्डर खरीदारों से किश्त लेता रहा। आरोप यह भी है कि बिल्डर ने फ्लैट के ड्रा में भी मिलीभगत से गड़बड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें