फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने निगम कार्यालय का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने निगम कार्यालय दौरा किया
विज्ञापन

-निगमायुक्त ने ऑनलाइन पेमेंट गेटवे सिस्टम, कैमरा म्यूजियम, मल्टीलेवल कार पार्किंग की जानकारी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण कोरिया के गोयांग शहर का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचा। इस दौरान निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग व अन्य अधिकारियों ने गोयांग सिटी मेयर ली डोंग हवान संग आए प्रतिनिधिमंडल से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल को निगम की कार्यप्रणाली व सेवाओं को जानकारी दी गई। निगमायुक्त ने बताया कि चार जोन में बंटे निगम का दायरा 311.60 किलोमीटर है। इसमें 36 वार्ड और 68 गांव शामिल हैं। बैठक में बताया कि निगम में फाइलों का आदान-प्रदान ई-ऑफिस प्रणाली के तहत किया जाता है। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट गेटवे सिस्टम, सीएंडडी वेस्ट मैनेजमैंट प्लांट, बादशाहपुर ड्रेन सुंदरीकरण, कैमरा म्यूजियम, मल्टीलेवल कार पार्किंग आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त डाॅ. बलप्रीत सिंह, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वाईएस गुप्ता, संयुक्त आयुक्त सुमन भांखड़ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयांग शहर पूरी तहर डिजिटल निगरानी में
बैठक में गोयांग सिटी मेयर ली डोंग हवान ने बताया कि गोयांग शहर में विभिन्न नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था है। इसके तहत जगह-जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। अगर कोई नियम तोड़ता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। उन्होंने गोयांग के फ्री इकोनॉमिक जोन की भी जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में मेयर के साथ सेल्फ सफिशिएंट ब्यूरो के कार्यकारी निदेशक चोइ यंग सू, स्ट्रेटजी इंडस्ट्री डिवीजन के निदेशक यंग संग युन, किम मिन जुंग, कांग ज्योन, लिम हेंकयो व किम गयोंग हवान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें