फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दबंगों ने बुजुर्ग व उसके परिवार पर किया जानलेवा हमला, 17 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। थाना के गांव घटवासन में बुजुर्ग किसान सहित उसके परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 17 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीडित किसान घटवासन गांव निवासी 73 वर्षीय चाव खां की शिकायत के मुताबिक, पीड़ित 15 अप्रैल को अपने बच्चों के साथ खेत में टमाटर तोड़ रहे थे तभी गांव के आरिफ, साहून, आदिल, काली, अमजद अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी डंडों व रॉड से हमला कर दिए, जिससे चाव खां और उनके एक बेटे को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज व वहां से पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। वहीं, बेटा भी उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें