फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मरम्मत के लिए बजट पास, स्कूल फिर भी बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
13 सरकारी स्कूलों में मरम्मत और निर्माण के लिए जुलाई में पास हुए 4.22 करोड़ सरकारी खजाने में अब भी वैसे ही पड़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों को ठीक करने और नए कमरों के निर्माण के लिए जुलाई में ही 4.22 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। बावजूद विद्यार्थी अब भी जर्जर इमारतों में ही पढ़ने को मजबूर हैं। जिले के 13 सरकारी स्कूलों में निर्माण और मरम्मत होनी है, लेकिन बजट मंजूरी के करीब डेढ़ महीने बाद भी स्कूलों भवनों की हालत जस की तस है।

जुलाई में जारी आदेशों के अनुसार, कई स्कूलों में पुराने कमरों की मरम्मत के साथ-साथ अतिरिक्त कक्षाएं, शौचालय, प्रयोगशाला और चारदीवारी बननी थी। शिक्षा विभाग ने जुलाई में राशि मंजूर कर स्कूलों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में कदम तो उठाया, लेकिन अब असली चुनौती इन कामों को धरातल पर उतारने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन स्कूलों के लिए मंजूर हुआ था बजट
स्कूल मंजूर राशि
जीपीएस बालियावास 12.80 लाख

जीएमएस बालियावास 7.52 लाख

जीपीएस समसपुर 12.80 लाख

जीएमपीएस नरहेड़ा 68.43 लाख

जीपीएस खड़कहरी 32.40 लाख

जीएमएस जटशाहपुर 30.66 लाख

जीपीएस सोहना 43.20 लाख

जीजीपीएस पुलिस लाइन 18.35 लाख

जीपीएस मदनपुरी 20.44 लाख

जीएमएमएस समसपुर 67.60 लाख

जीपीएस खासपुर 30.70 लाख
जीएमएस खासपुर 36.70 लाख

जीपीएस मुजफ्फरा 40.88 लाख


जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में माइनर समस्या होने पर 25000 का बजट मंजूर किया गया है। वहीं दूसरी तरफ यदि किसी स्कूल में मेजर समस्या बनी हुई है तो उसके लिए 50000 का बजट मंजूर किया गया है जल्द ही इन स्कूलों में काम शुरू किया जाएगा।
- सुमिता रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें