गुरुग्राम। माहवारी के दौरान होने वाला तेज दर्द एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज न होने पर यह पेल्विस में चिपकाव, सिस्ट और फर्टिलिटी समस्याएं पैदा कर सकती है। जिले की डॉ. अमिता शाह भारत की पहली गायनेकोलॉजिस्ट हैं, जिन्होंने 90 दिनों में 41 रोबोटिक गायनेकोलॉजिकल सर्जरी की हैं। उन्होंने एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक तकनीक का उपयोग किया है। एंडोमेट्रियोसिस इन्फर्टिलिटी से लेकर बड़े सिस्ट तक कई तरह से प्रभावित करता है। डॉ. शाह ने तीन जटिल मामलों में सफल उपचार किया। इनमें एक 29 वर्षीय महिला को फर्टिलिटी-प्रिजर्विंग सर्जरी के बाद गर्भधारण में सफलता मिली। एक 32 वर्षीय महिला के दर्दनाक पीरियड्स का भी सफल इलाज हुआ। इन सभी मामलों में एडवांस्ड मिनिमली इनवेसिव और रोबोट-असिस्टेड तकनीकों से स्वस्थ टिश्यू और रिप्रोडक्टिव फंक्शन सुरक्षित रखे गए। संवाद