फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड धारक व ईडब्ल्यूएस को जल्द मिलेगा आशियाना

विज्ञापन
सेक्टर-47 में पुराने बने हुए आशियाना फ्लैट्स का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश द? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुुरुग्राम। सेक्टर-47 स्थित आशियाना फ्लैट के फिर से दिन बहुरने वाले हैं। यहां बनाने के बाद भी बेकार पड़े एक हजार से ज्यादा फ्लैटों के लिए अब दोबारा से आवंटन योजना बनाई जाएगी। रविवार को साइट पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एचएसवीपी के अधिकारियों को यहां जल्द सफाई और बचे हुए कामों को पूरा करा एक महीने के भीतर आवंटन करने के निर्देश दिए हैं। इन फ्लैटों के लिए शहर व अन्य जिलों के बीपीएल कार्ड धारक व ईडब्लयूएस के 15 सौ से ज्यादा परिवारों ने आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन

फर्रुखनगर में ‘हरहित’ स्टोर का उद्घाटन करने से पहले मुख्यमंत्री शहर के सेक्टर-47 में बने आशियाना फ्लैटों की साइट के निरीक्षण को पहुंचे। यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ( एचएसवीपी) चार साल पहले बीपीएल कार्ड धारक व ईडब्लयूएस परिवारों के लिए बनाए गए 1088 फ्लैट का अभी तक आवंटन नहीं होने पर अधिकारियों को इनके एक महीने के भीतर आवंटन के निर्देश दिए। इससे पहले पूरी साइट की सफाई करा फ्लैट्स में बचे हुए कामों को कराने के निर्देश भी दिए। गौरतलब हो कि एचएसवीपी द्वारा 2016 में आशियाना स्कीम के तहत ईडब्ल्यूएस/बीपीएल श्रेणी के लोगों के लिए इन रिहायशी फ्लैट्स का निर्माण किया था। इसके लिए 1570 आवेदकों ने अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
बैठक में भी दिए थे तेजी के निर्देश:
एचएसवीपी प्रशासक हेडक्वार्टर द्वारा दी सूची के तहत इन फ्लैट्स के आवंटन के लिए 1043 लोगों ने अपने कागजात जमा कराये थे। मार्च के पहले सप्ताह में संपदा अधिकारी-2 ने विभागीय अधिकारियों के साथ इसकी प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की थी, जिसमें इन फ्लैट्स के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री अपनी बैठक में भी आशियाना स्कीम के फ्लैटों के ड्रॉॅ की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। स्कीम के लिए बनी कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त चेयरमैन है। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद वही इसका ड्रॉॅ निकालेंगे।
विज्ञापन

फ्लैट में होगा एक कमरा, ड्राइंग रूम व टॉयलेट
आशियाना स्कीम के तहत मिलने वाले इन फ्लैट में एक कमरा, एक ड्राइंग रूम और एक टॉयलेट है। शहर में इस तरह के फ्लैट की कीमत 20 लाख रुपये से कम नहीं होती, लेकिन इस स्कीम में पात्र लोगों को लगभग चार लाख रुपये ही देने होंगे। रेवाड़ी में भी इसी तरह के फ्लैट्स बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरा एचएसवीपी गुरुग्राम की प्रशासक, एसई सर्कल-वन सहित आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें