फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जीत में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम : डॉ. अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम महानगर मानेसर दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि किसी भी चुनाव में पार्टी की जीत का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। जब प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से काम करता है, तभी संगठन चुनाव जीतता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। शनिवार को गुरुग्राम महानगर मानेसर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जिला अध्यक्ष अजीत यादव, विधायक बिमला चौधरी, विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।
एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम मानेसर में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है।
विज्ञापन

विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिला शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का विस्तार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और संगठन में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी। जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है। इस मौके पर संजय सिंह, राजकुमार बोहरा, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर, समय सिंह भाटी, हरविन्द्र कोहली, मुकेश शर्मा, प्रवीन सैनी, हंसराज यादव, सुभाष बंसल, नरेश कुमार, डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, वीना चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें