फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाड़ी में प्लाट की रंजिश में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्लॉट के विवाद में चल रही रंजिश को लेकर फर्रुखनगर के गांव सिवाड़ी में शुक्रवार शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मौके पर आई पुलिस ने घायलों के बयान के बाद दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल दो युवकों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सिवाड़ी निवासी बलवान ने बताया कि गांव के ही सुनील और उसके परिवार से एक प्लॉट को लेकर उनकी रंजिश चल रही है। शुक्रवार को जब पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे थे तो सुनील, चितर सिंह, मेहर सिंह, नोरंग ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचकर भागा तो बाइकों से पीछा कर फिर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।
बेहोश होने पर छोड़कर भाग गए। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, इसी मामले में दूसरे पक्ष से मामला दर्ज कराते हुए चितर सिंह ने बताया कि जब वह विवाद में चल रहे प्लॉट पर ईंटें लगा रहे थे तो बलवान ने उन पर दरांती से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए उन्होंने डंडा उठाया, लेकिन बलवान ने उन पर दरांती से वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें