फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेढ़ साल बाद भी नहीं सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने सदर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। सदर थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ साल पहले हुए एक ब्लाइंड मर्डर मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो किसी आरोपी तक पहुंच सकी है और न ही किसी की गिरफ्तारी हो पाई है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार कई बार पुलिस अधीक्षक, आईजी और सीएम विंडो तक शिकायत दे चुका है, लेकिन अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाया।

गांव सहसोला पट्टी पीपाका निवासी इदू पुत्र सुलेमान 8 जनवरी 2025 को रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे अपनी बकरियां चराने के लिए पहाड़ी क्षेत्र में गए थे। करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि बकरियां तो पहाड़ में घूम रही हैं, लेकिन इदू दिखाई नहीं दे रहे। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में पहाड़ पर पहुंचे। कई घंटे की खोजबीन के बाद इदू का शव पहाड़ में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था। परिजन उन्हें तुरंत सामान्य अस्पताल सोहना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के बेटे ने तावड़ू सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां और घटना के समय की लोकेशन भी उपलब्ध कराई थीं, लेकिन उस दिशा में भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जब भी वे थाने जाते हैं तो उन्हें केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे सदर थाना पुलिस की जांच से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और फिलहाल पॉलीग्राफी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें