फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: 50 फीसदी तक घटा चिकन कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भले ही शहर में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन यहां के बाजारों में चिकन और अंडे के व्यवसाय में गिरावट आने लगी है। लोग कम खरीदना पसंद कर रहे हैं। बीते पांच दिनों के अंदर ही पचास फीसदी कम खरीदारी हुई है।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित चिकन व्यापारियों का कहना है कि लोगों ने चिकन के साथ ही अंडे, मीट खाना भी कम कर दिया है। इससे नुकसान होना शुरू हो गया है। नजदीकी जिलों में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर इसके व्यापार पर भारी संकट आने की आशंका है। सेक्टर-49 के कुरैशी मटन चिकन शॉप के मोहीन कुरैशी ने बताया कि व्यापार 50 फीसदी तक गिर चुका है। ग्राहक आ नहीं रहे हैं। पिछले 5 दिनों से ग्राहकों की संख्या में भारी कमी है। जहां दिनभर लोग आते थे, वहीं अब इंतजार करना पड़ता है।
फ्रेश चिकन दुकान से बाबूराम ने बताया कि लोगों में बर्ड फ्लू का भय बैठ गया है। लॉकडाउन के बाद अब व्यापार पटरी पर आया था। वहीं अब बर्ड फ्लू से संकट खड़ा हो गया है। दुकान पर 40 फीसदी तक ही माल मंगाया जा रहा है। दुकानदारी पर बुरा असर पड़ रहा है। 180 से 200 रुपये किलो बिकने वाले चिकन को 150 रुपये किलो में बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंडे खाने से भी बनाई दूरी
सदर बाजार मस्जिद स्थित चिकन और अंडे विक्रेेता मुख्तार ने बताया कि बर्ड फ्लू के चलते जहां लोगों ने चिकन से दूरी बनाई है। वहीं बीते दो दिनों से अंडों की खरीद में भी कमी आई। 20 फीसदी तक इसका कारोबार भी घटा है। दुकानदार 200 रुपये की ट्रे को 180 तक में बेच रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव शुरू होने के दौरान भी लोगों ने चिकन और मीट से दूरी बनाई थी। ऐसे में कारोबारियों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें