फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिलासपुर ने 23 रन से पटौदी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह टीमों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। भोडाकलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैदान में 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब भोडाकलां के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह टीमों ने हिस्सा लिया।
क्रिकेट क्लब के सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में मंगलवार को 15-15 ओवर के तीन मैच हुए। पहला मैच बिलासपुर क्रिकेट क्लब व पटौदी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। बिलासपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटौदी की टीम सभी विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। मैच में बिलासपुर ने पटौदी को 23 रन से हरा दिया। बिलासपुर के खिलाड़ी देव यादव मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में अमर क्रिकेट क्लब व बासलांबी क्रिकेट क्लब के बीच टक्कर हुई। बासलांबी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 51 रन का लक्ष्य दिया। रोमांचक मैच में अमर क्रिकेट क्लब की टीम छह विकेट खोकर 50 रन ही बना सकी और एक रन से हार का सामना करना पड़ा। बासलांबी टीम के खिलाड़ी आशीष को मैन ऑफ द मैच मिला। तीसरे दिन का आखिरी मैच नंदरामपुर बास क्रिकेट टीम व झेरावाली ढाणी क्रिकेट टीम के बीच हुआ। इसमें नंदरामपुर टीम के दिए 87 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए झेरावाली ढाणी क्रिकेट टीम ने 86 रन पर सिमट गई। नंदरामपुर टीम के खिलाड़ी सुखचैन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें