फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मारपीट कर लूटी थी बाइक, तीन नाबालिग सहित चार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से लूटी हुई एक बाइक व वारदात में प्रयोग एक मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। खेड़कीदौला थाने की पुलिस ने डिलीवरी बॉय से मारपीट करके बाइक लूटने के मामले में बुधवार को सेक्टर-84 से तीन नाबालिग सहित चार आरोपी पकड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटी हुई एक बाइक व वारदात में प्रयोग एक मोबाइल बरामद किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर दीनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के कमरडंगा गांव निवासी अब्दुल अमीन (20) के रूप में हुई है। वहीं, तीन आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योजना के अनुसार 25/26 जनवरी की रात को सामान ऑर्डर किया था। इसके बाद जब डिलीवरी बॉय ऑर्डर पर खेड़कीदौला, सेक्टर-84 में सामान देने आया तो आरोपियों ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करके उसकी बाइक लूट ली थी। वे लूटी गई बाइक को बेचकर आपस में रुपये बांटने की फिराक में थे, उससे पहले पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी अब्दुल अमीन को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, अन्य नाबालिग आरोपियों को मामले की जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें