फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित ओयो होटल के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। पुलिस घायलों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के जिला छपरा अंतर्गत गांव खडरइया निवासी मनकेश कुमार ने मानेसर थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह बिनौला की एक निजी कंपनी में अपने दोस्त उज्ज्वल और रंजन के साथ काम करता है। रविवार रात 11 बजे उज्ज्वल की तबीयत खराब हो गई थी। वह उसको दवा दिलाने के लिए दोस्त रंजन के साथ बाइक से मानेसर के एक निजी अस्पताल में जा रहा था। बाइक रंजन चला रहा था और पीछे वाली सीट पर उज्ज्वल बैठा हुआ था।
तीनों मानेसर इलाके में एनएच-48 के नजदीक ओयो होटल की तरफ गलत दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और तीनों को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उज्ज्वल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले में जांच अधिकारी निशा रानी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें