फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एनएच-8 पर बिलासपुर चौक से थोड़ा आगे शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कैंटर बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने शनिवार देर रात ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिलासपुर में परचून की दुकान चलाने वाले मूल रूप से जयपुर के रहने वाले हरिराम ने बताया कि उनके रिश्ते का भाई नाहर सिंह शनिवार को बाइक से बिलासपुर चौक के पास से जा रहा था। थोड़ी दूर जाने पर पीछे से तेज गति व लापरवाही से आ रही एक कैंटर उसे जोरदार टक्कर मारकर चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नाहर सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरिराम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक पर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें