फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोंडसी नेचर कैंप के कायाकल्प की तैयारी, आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यटन को मिलेगी नई ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सदन ने विकास प्रस्ताव पर लगाई मुहर, थर्ड पार्टी संभालेगी कैंप के प्रबंधन और संचालन की जिम्मेदारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। साइबर सिटी गुरुग्राम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार भोंडसी नेचर कैंप अब जल्द ही एक नए और अत्याधुनिक अवतार में नजर आने वाला है। हरियाणा वन विकास निगम लिमिटेड ने इस कैंप के पुनर्निर्माण, डिजाइन और बेहतर संचालन के लिए एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में इको-टूरिज्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है।
हाल ही में आयोजित नगर निगम गुरुग्राम की सदन बैठक में इस विकास प्रस्ताव को रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। परियोजना को धरातल पर उतारने और इसमें गति लाने के लिए एचएफडीसीएल ने नगर निगम से आधिकारिक सहयोग और सहमति मांगी थी। निगम सदन की मंजूरी मिलने के बाद अब इस कैंप के कायाकल्प का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
विज्ञापन


एचएफडीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा निगम आयुक्त को भेजे गए पत्र के अनुसार इस पूरी परियोजना को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 143वीं बैठक में पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। योजना के तहत कैंप के बुनियादी ढांचे में सुधार और इसका प्रबंधन एक अनुभवी थर्ड पार्टी के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर्स आमंत्रित किए जा चुके हैं। इसकी वर्तमान में तकनीकी बिड के मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एचएफडीसीएल ने विशेष अनुरोध किया है कि तकनीकी बिड विश्लेषण समिति में नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी या सदस्य को भी शामिल किया जाए। निगम सदन ने शहर के हित और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रस्ताव को बिना किसी विरोध के स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें