फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिवाली से पहले चला चाक, प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रहे दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबके राम
विज्ञापन


- दीये बनाने और बेचने वाले बोले, इस साल हमारी दो दिवाली
- शहर भर में 31 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाने की उम्मीद
प्रेमचंद पालमी
पटौदी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला की 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए गांवों में मिट्टी के दीये तैयार करने को चाक जनवरी माह में ही तेजी से घूमने लगा है। सर्दी के इस मौसम में न तो गर्मी के लिए घड़े तैयार किए जा रहे हैं और न ही हांडी। घूमते चाक पर कारीगरों के हाथ तेजी से दीये बनाने में लगे हैं। माना जा रहा है कि साइबर सिटी में 22 जनवरी को 31 लाख दीये जलाए जाएंगे। ऐसे में दीयों को बनाने से लेकर इनकी बिक्री तक के लिए दुकानें तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन

पटौदी खंड के गांव मिल्कपुर निवासी बलजीत प्रजापति ने बताया कि यह उनकी चौथी पीढ़ी है जोकि मिट्टी के दीये और बर्तन बनाती है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पांच दीये जलाने का आह्वान किया है। इसी कारण हमने अपना चाक चला दिया है। फिलहाल सिर्फ दीये बनाने का काम किया जा रहा है। बलजीत ने बताया कि दिवाली पर वह करीब एक लाख दीपक बनाता है। इस बार दिवाली से ज्यादा दीयों की मांग है। जैसे-जैसे लोगों द्वारा मांग बढ़ रही है उसी हिसाब से में दीपक बना रहा हूं। उन्होंने बताया कि उनके पास अभी तक एक-दो जगहों से दीयों का आर्डर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें