फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंक के शाखा प्रबंधक ने कस्टमर से की पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेस-2 थाना क्षेत्र में एक बैंक शाखा की ओर से अपने शाखा मैनेजर पर ही कस्टमर की पांच लाख रुपये की राशि एफडी के नाम पर अपने निजी खाते में ट्रांसफर करके ठगी करने का आरोप लगा है। पुलिस को इस संबंध में 24 अगस्त 2024 को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंक की शाखा की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बैंक से निलंबित सुरेश चंद शर्मा ने बीते 22 अगस्त 2024 को बैंक के बचत खाता कस्टमर नरेश चंद के खाता से अपने खाते में पांच लाख रुपये भेज लिये। सुरेश का कहना था कि उसने एफडी के लिए यह राशि भेजी थी। निलंबित किए गए सुरेश चंद शर्मा का भी शाखा में ही बचत खाता था, जिसमें यह राशि भेजी गई थी। बैंक के कस्टमर द्वारा सुरेश चंद शर्मा के खाते में भेजी गई राशि से संदेह हुआ और कुछ प्रारंभिक जांच की। जांच से पता चला है कि सुरेश चंद शर्मा द्वारा जालसाजी, धोखाधड़ी और धन का आपराधिक दुरुपयोग किया गया है। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नवीन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें