फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बलराज गिल चार दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल चार दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन


- तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पूरी होने के बाद देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर किया पेश

- एसआईटी ने अदालत से पांच दिन की मांगी थी रिमांड

- दस दिन की फरारी और 3000 किमी के सफर की गुत्थी सुलझाएगी टीम

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल को सीआईए 17 की टीम ने रविवार देर शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास परे पेश किया। जहां पर उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर हत्या से जुड़े मामले की छानबीन करेगी। पुलिस की ओर से उसे पांच दिन की रिमांड मांगी गई थी।
पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए अदालत से हत्या के मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत के दोस्त बलराज गिल से आमना-सामना कराने के लिए, दस दिन फरारी के दौरान होटल सिटी प्वांइट से लेकर पटियाला, हिमाचल, राजस्थान, यूपी, वेस्ट बंगाल के ठिकानों की निशान देही कराना चाहती है। वह जानना चाहती कि बलराज गिल ने दस दिन के 3000 किमी के सफर की जो कहानी बतायी है वह सत्य है अथवा वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। बता दें कि दो जनवरी की शाम पांच बजे मॉडल दिव्या पाहुजा की हुई हत्या के बाद उसके शव को रात 11 बजे होटल के बाहर से ले जाकर उसने भाखड़ा नहर में फेंका था। उसकी गिरफ्तारी कोलकता के एयरपोर्ट से हुई है।
विज्ञापन



अभिजीत की पुलिस रिमांड पूरी

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब तक की जांच में उसने पुलिस को दिव्या के ब्लैकमेल करना ही हत्या का कारण बताया है। पुलिस टीम ने उसे पहले पांच दिन की पुलिस रिमांड पर था। पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश कर छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। हत्या के बाद उसकी गिरफ्तारी से 11 दिन वह पुलिस हिरासत में था। सोमवार की अदालत में उसकी पेशी है। दिव्या पाहुजा वा शव मिलने के बाद माना जा रहा है कि उसे सोमवार को अदालत की ओर से न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन

सीआईए 17 की पुलिस टीम ने आरोपी बलराज गिल को देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया। जहां पर उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। - वरुण दहिया, एसीपी अपराध, गुरुग्राम।

खेत में से गुजरती बिजली की लाइन जिसका तार टूटकर गिरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें