एसआईटी को इन्हीं हथियारों से वारदात को अंजाम देने की आशंका
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या से जुड़ी किसी भी कड़ी को एसआईटी नहीं छोड़ रही है। एसआईटी की ओर से होटल मालिक अभिजीत के घर जो दो पिस्तौल बरामद की गई थी उसे और उसके पीएसओ की एक पिस्तौल को फॉरेंसिक जांच के लैब भेजा गया है। मामले की जांच कर एसआईटी को इस बात की आशंका है इन हथियारों से भी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
एसआईटी की ओर से रोहतक के रहने वाले पीएसओ प्रवेश की निशानदेही पर जिन हथियारों को बरामद किया गया है। उन्हें हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
अभिजीत का पीएसओ भेजा जेल
मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी होटल मालिक अभिजीत के पीएसओ प्रवेश की एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। रोहतक के सदर थाने में उसके खिलाफ अलग-अलग 18 मामले दर्ज हैं। एसआईटी की ओर से उसकी गिरफ्तारी की सूचना रोहतक पुलिस को भी भेज दी गई। एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे अदालत में रविवार को पेश किया गया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
वर्जन
हत्यारोपी के घर से मिली पिस्तौल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। उसके पीएसओ प्रवेश से पूछताछ पूरी हो चुकी है। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। - विजय कुमार, डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम।