सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अव्यन्ना। प्रशिक्षक
-अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में बनीं चैंपियन, वडोदरा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
गुरुग्राम। दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-45 यूई की कक्षा सातवीं की छात्रा अव्यन्ना फालस्वाल ने सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-14 बालिका एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर गुरुग्राम का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता गुजरात के वडोदरा स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल में एक से छह अक्तूबर तक आयोजित हुई।
अव्यन्ना ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और चैंपियन बनीं। इससे पहले उन्होंने सीबीएसई क्लस्टर-15 प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। खेल विभाग के टेबल टेनिस प्रशिक्षक अजित यादव ने बताया कि अव्यन्ना ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। क्लस्टर स्तर के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी। वह नियमित अभ्यास के साथ तकनीक और मैच के दौरान धैर्य बनाए रखने पर भी काम कर रही हैं। राष्ट्रीय स्वर्ण से उनका मनोबल बढ़ा है। संवाद