फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 12 किमी लंबा जाम, पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचे गायक

विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगा होने की वजह से पैदल ही कार्यक्रम स्थल की ओर जाते हरियाणवी गायक अमित सैनी व अन्
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बुधवार सुबह वीआईपी मूवमेंट के कारण कई सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर दिल्ली से गुरुग्राम की ओर करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शहर की अंदरूनी सड़कों पर भी सुबह से लेकर दोपहर तक यातायात बाधित रहा। जाम के कारण 10 से 15 मिनट के सफर में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। जाम के चलते हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया को हाईवे पर अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जाना पड़ा। उनके साथ व्यक्तिगत सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग भी पैदल दिखाई दिए। कई नेताओं को भी समय पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने वाहन दूर छोड़कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना पड़ा। दिल्ली से गुरुग्राम में प्रवेश के प्रमुख मार्ग सोहना रोड, राजीव चौक, इफको चौक और सिग्नेचर टावर, एमजी रोड समेत आसपास के इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव ने बताया कि वाहनों की संख्या अधिक होने से एनएच-48 पर वाहन चालकों को समस्या झेलनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रयास किए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें