फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटो और टेंपो आमने-सामने से टकराई, ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा, मानेसर थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। मानेसर में 29 दिसंबर की रात को ऑटो और टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर टेंपो के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान मानेसर निवासी जयबीर के रूप में हुई है। मृतक के भाई सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई जयबीर ऑटो चलाता था। 29 दिसंबर की रात करीब 10 बजे जयबीर बाबा भीष्म मंदिर के पास सर्विस रोड से घर जा रहा था। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रहे टेंपो के चालक ने तेज गति व लापरवाही से जयबीर के ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में घायल जयबीर को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें